फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छुट्टी वाले दिनों में भी विद्यालय में कार्य करते हैं प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर

विज्ञापन
प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर
विज्ञापन
छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में दिया महत्वपूर्ण योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के प्रवक्ता इतिहास राजेंद्र ठाकुर ने शिक्षा विभाग में 30 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। वे छुट्टी के दिनों में भी विद्यालय में कार्य करते हैं। राजेंद्र ठाकुर ने दिसंबर 1995 में जेबीटी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद 22 अप्रैल 2008 को वे टीजीटी बने। 19 अप्रैल 2021 से वे प्रवक्ता इतिहास के पद पर कार्यरत हैं। उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य से सरकारी विद्यालय के प्रति अभिभावकों का विश्वास मजबूत हुआ है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने विशेष योगदान दिया। विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक परिणामों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों की व्यक्तिगत रूप से भी सहायता की है। राजेंद्र ठाकुर ने छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे विद्यालय की स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी समर्पित रहे हैं। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहते हैं। बच्चों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें