फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर किया जागरूक

विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में आयोजित जागरूकता व्याख्यान में भाग लेने वाले वक्ता। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सरस्वतीनगर काॅलेज में महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति, यौन उत्पीड़न निवारण समिति ने जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। सत्र का मुख्य विषय कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और उसके परिणाम था। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विशिष्ट शिक्षाविद और आपराधिक विधि विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौहान मेहता ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. मेहता ने शिक्षक-कर्मचारियों और विद्यार्थियों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। सहायक आचार्य प्रीति पंत ने मुख्य अतिथि और संसाधन व्यक्ति का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें