नशे से बचाव पर सरस्वतीनगर काॅलेज में हुआ व्याख्यान। संवाद
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में प्राचार्य डॉ पूनम मेहता की अध्यक्षता में नशा निवारण जागरुकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। एंटी ड्रग कमेटी की संयोजिका डॉ. सुमित्रा चौहान, डॉ. शालू शर्मा, डॉ. नरेश कुमार, सहायक आचार्य प्रियंका, सहायक आचार्य दीक्षा चौहान और सहायक आचार्य पुनीत ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के आचार्य वर्ग समेत 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नशे पर वक्तव्य और कविताएं प्रस्तुत की गईं। पुलिस थाना जुब्बल के प्रभारी चेतन चौहान ने नशे के दुरुपयोग पर व्याख्यान दिया गया। जुब्बल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वैभव, सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन लाल तांटा ने विद्यार्थियों को नशे से बचाव पर जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का अंत डॉ. नरेश कुमार के धन्यवाद वक्तव्य के साथ हुआ।