फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। राजकीय डिग्री कॉलेज आनी में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान एवं डिग्री काॅलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज को संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिग्री कॉलेज आनी के प्रधानाचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर और संकाय सदस्यों के स्वागत भाषण से हुआ। डॉ. सीमा भारद्वाज ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के विषय पर विचार रखे। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि आज के जीवन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में मानसिक स्वास्थ्य को समान रूप से प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने तनाव के कारणों, लक्षणों और उन पर नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ. सीमा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां सामान्य हैं और समय-समय पर सही मार्गदर्शन और सहायता लेने से इन्हें सहजता से पार किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के बीच एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और डॉ. सीमा भारद्वाज से प्रश्न पूछे। इस अवसर पर छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने व्याख्यान को अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें