बागा सराहन में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली के छात्र और अन्य। स्रोत : स्कू
प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन का जाना इतिहास
रामपुर बुशहर।
रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली ने नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन का इतिहास जाना। वहीं, विद्यार्थियों की माताओं ने भी बागा सराहन का दौरा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को सशक्त बनाना, बदलते समय में मातृत्व की नई चुनौतियों और प्रभावी पालन-पोषण के प्रति माताओं को जागरूक करना था। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कृष्ण ठाकुर ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है और ऐसे आयोजन पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने विद्यालय की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर ने माताओं को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में माताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राकृतिक वातावरण में यादगार पल बिताए। इस अवसर पर नर्सरी की अध्यापिकाएं अंजू मेहता और स्नेह लता सहित कई अन्य मौजूद रहे।