फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एलडीआर कर्मचारी संघ ने सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
एलडीआर संघ के कर्मचारी आनी में बैठक के दौरान। स्त्रोत कर्मचारीसंघ
विज्ञापन
जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) प्रक्रिया को लागू करने का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए सीमित सीधी भर्ती कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है और जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। एलडीआर संघ के स्टेट चेयरमैन एलडी चौहान ने बताया कि यह निर्णय 4 मार्च, 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया था। सरकार ने सभी विभागों में रिक्त पड़े लिपिक और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को जल्द से जल्द 20 प्रतिशत एलडीआर कोटे के तहत भरने की सहमति दी है। सरकार के इस फैसले को लागू करने के लिए कार्मिक विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें सचिव (कार्मिक) को निर्देश दिया है कि वह जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। संघ के राज्य अध्यक्ष सूरज शर्मा ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और इसे एलडीआर संगठन की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का सुनहरा अवसर लेकर आया है। आनी से राज्य प्रेस महासचिव शशि शर्मा ने कहा कि संगठन ने लंबे समय से इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया था और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप सरकार ने इस पर सकारात्मक निर्णय लिया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिससे सरकारी विभागों में कार्यभार सुचारु रूप से चलेगा। महासचिव शशि शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आगामी बैठक 6 अप्रैल को शिमला में होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त सदस्यों से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें