फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में एलबीएस कॉलेज की छात्राएं दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
लोक नृत्य में एलबीएस कॉलेज सरस्वतीनगर की छात्राएं दूसरे स्थान पर। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-III में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर (एलबीएस) की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओं ने लोकनृत्य के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों और निर्णायक मंडल ने सराहा। लोकनृत्य टीम की प्रस्तुति की तैयारी और मंचन डॉ. रोहित मोक्टा व डॉ. सुमित्रा चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशन और छात्राओं की मेहनत से टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें