रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ बचत भवन के पास लॉन टेनिस मैदान में 17 से 23 मई तक लॉन टेनिस कार्यशाला लगाई जाएगी। जिला प्रशासन किन्नौर, जिला टेनिस एसोसिएशन किन्नौर और जालंंधर स्पोर्ट्स सेंटर के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में 8 से लेकर 11 साल तक बच्चे और दूसरे ग्रुप में 12 साल से लेकर 14 साल तक बच्चे शामिल हो सकते है। उपायुक्त डाॅ.अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने का समय सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:30 तक तक और शाम को 4 बजे से लेकर 6 बजे तक रहेगा। जो युवा कार्यशाला में भाग लेना चाहते हैं, वे 14 मई से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।