निगुलसरी ब्लॉक पाइंट एनएच पांच पर फंसे स्कूली बच्चों के लिए लंगर लगाकर सेवा करती मंडल निगुलसरी
भावानगर (किन्नौर)। महिला मंडल तरांडा ने निगुलसरी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे स्कूल के बच्चों और अन्य लोगों के लिए सराय भवन निगुलसरी में लंगर लगाया। यह स्कूल के बच्चे दत्तनगर में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए गए थे। इसके बाद मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किन्नौर जाते समय सोमवार शाम को निगुलसरी में रुकना पड़ा। बारिश के दौरान निगुलसरी में एनएच-पांच बार-बार बाधित हो रहा है। इस दौरान वाहन फंस रहे हैं। वाहनों की आवाजाही ठप होने पर लोगों को निगुलसरी और भावानगर में रुकना पड़ रहा है। इन लोगों की समस्या को देखते हुए तरांडा पंचायत के महिला मंडलों ने सभी लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की है ताकि किसी लोगों को परेशानी न हो।