फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में लक्ष्मी और नारा लेखन में नेहा रहीं प्रथम

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के कार्यक्रम में उप​स्थित प्राचार्य और
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में साक्षरता दिवस पर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। दिवस का आयोजन रोवर एवं रेंजर इकाई और साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन (स्लोगन राइटिंग) और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सारा प्रथम, नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता में नेहा प्रथम और कविता पाठ में रिमिनी ने बेहतरीन काव्य प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश आजाद और वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने समाज से निरक्षरता को मिटाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय रेंजर लीडर डॉ. श्रद्धा शांडिल और रोवर लीडर प्रो. मृत्युंजय शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिताओं के गठित निर्णायक मंडल में प्रो. संतोष, प्रो. सुरेश और प्रो. अनिल कुमार शर्मा शामिल रहे। मुख्यातिथि और आयोजकों ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के गैर-शिक्षक और 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें