फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाकड़ी परियोजना में श्रम कानूनों को किया जा खुलेआम उल्लंघन : राजकुमार

विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी परियोजना के संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर जताया रोष। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
. लंबित मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी
विज्ञापन


. चेताया, लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन होगा तेज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
सतलुज जल विद्युत निगम की 1500 मेगावाट झाकड़ी परियोजना में संविदा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार 21वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि परियोजना में श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार अपनाया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि मजदूरों को समान कार्य के बावजूद समान सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा भत्ते के मामले में मजदूरों के साथ ऊंच-नीच की जा रही है। कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देने के साथ-साथ बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि अन्य कर्मचारियों को इन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यूनियन का कहना है कि इस प्रकार का भेदभाव कर्मचारियों में असंतोष पैदा कर रहा है और कार्यस्थल पर समानता के सिद्धांत के विपरीत है। इस अवसर पर पावर हाउस अध्यक्ष गुरदास ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मजदूर लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया और मजदूरों की लंबित मांगों व मांग-पत्र पर शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और तेज करने के लिए मजदूर मजबूर होंगे। यूनियन ने प्रबंधन से मांग की है कि सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। यात्रा भत्ते और अन्य सुविधाओं में हो रहे भेदभाव को तत्काल समाप्त किया जाए। श्रम कानूनों का पूर्ण पालन करते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें