फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरांहा में 100 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
चौपाल के सरांहा में शिविर के दौरान रक्तदान करते युवक। संवाद
विज्ञापन
स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब क्यारी ने लगाया शिविर
विज्ञापन


नेरवा (रोहड़ू)। स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब क्यारी के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांहा में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और विभिन्न पंचायतों से कुल 100 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह का कार्य आईजीएमसी शिमला की टीम ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, विद्यालय प्रशासन और एनएसएस स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। क्लब के अध्यक्ष अनिल किमटा और अध्यक्ष रोहित रमटा ने बताया कि क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित अभियान जारी रहेंगे। क्लब का अगला लक्ष्य पवित्र चूड़धार यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाना है। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। अनिल किमटा और रोहित रमटा ने युवाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। क्लब ने सामाजिक सेवा अभियानों में सहयोग के लिए सभी का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें