चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ननाहर पंचायत के बदलावग गांव में माता ब्रजेश्वरी के नवनिर्मित मंदिर में कुरुड़ स्थापना हुई। पुरातन मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा होने पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम का आयोजन बदलावग गांव के ग्रामीणों ने किया। कुरुड़ को मंदिर तक स्थानीय लोगों की ओर से पहुंचाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई।