फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में होगा कुर्पण वैली कप एक मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को मिलेगी डेढ़ लाख नकद राशि और ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
खेल मैदान निरमंड में 1 मार्च से कुर्पण वैली क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता कुर्पण वैली यूनाइटेड क्लब की ओर से करवाई जाएगी। क्लब के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को डेढ़ लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 70 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी को 5,100 रुपये और ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 3,100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खेलने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्लब के उपाध्यक्ष सन्नी, सचिव विनेश चौहान, संयुक्त सचिव राजेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा, मुख्य सलाहकार यशु बिष्ट, केवी खशिया, रजत गुप्ता, बंटी ठाकुर और नीतिश शर्मा ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें