चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार चांदना में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें 15 स्कूलों के 235 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पंचायत चौपाल अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि चंद्रमोहन ठाकुर ने आयोजन समिति को 25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। इस अवसर पर फार्मर एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा, पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।