फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के कुंईरी महादेव शिमला प्रवास पर

विज्ञापन
आनी के प्रसिद्ध कुँईरी महादेव
विज्ञापन
आठ दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा शुरू, हजारों लोग शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आउटर सराज के सुप्रसिद्ध देवता भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव शिमला के फागु (गलू) के आठ दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। देवता ने तीन गढ़, सात हार के समस्त हरियानों, दरोगों, घेलिए, मुजारे, बजतंरियों, गूर, पुजारी, पुरोहितों सहित भक्तों के संग शिमला की ओर प्रस्थान किया। देवता साहिब यात्रा के दौरान जगह-जगह अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देंगे। देवता के कारदार इंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा एक जून से यात्रा शुरू हो गई है। दो जून को दोपहर का भोजन लूहरी और शाम का भोजन कुमारसैन, तीन को दोपहर नारकंडा और शाम को मतियाना में ठहराव होगा। चार जून को देवीमोड़ में दोपहर भोजन बाद शाम तीन बजे देवता साहिब फागु पहुंचेंगे। यहां चार और पांच जून को फागु निवासी शशिवाला के सौजन्य से देवभोज का आयोजन किया जाएगा। इंद्र सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें