फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फिजियोथैरेपी उपकरण दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिजियोथैरेपी उपकरण दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

आठ लोगों ने रोहड़ू थाना में दी शिकायत, हेल्थ केयर सेंटर के संचालक पर केस दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
उपमंडल रोहड़ू में कई लोगों से फिजियोथैरेपी उपकरण और थर्मल मैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रोहड़ू थाना में आठ लोगों ने मामले की शिकायत दी है। उन्होंने हेल्थ केयर सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति पर ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में बहादुर सिंह नेगी समेत अन्य सात लोगों ने बताया है कि सतविंद्र सती नामक व्यक्ति, जो हेल्थ केयर सेंटर चला रहा है। उसने फिजियोथैरेपी उपकरण और थर्मल मैट बुक करवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया। आरोपी ने भरोसा दिलाकर विभिन्न माध्यमों से शिकायतकर्ताओं से कई लाख रुपये लिए, लेकिन उसने न तो उपकरण उपलब्ध करवाए और न ही राशि वापस की। आरोपी बार-बार आश्वासन देता रहा, जिससे उन्हें लंबे समय तक गुमराह किया गया। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें