फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुजूम दर्रे के पास हुए विमान हादसे के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
कुजूम दर्रा क पास ह शहीद स्मारक का उद्वघाटन करते लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा
विज्ञापन
शहीद स्मारक का लेफ्टिनेंट जनरल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। कुजूम दर्रा के पास ग्लेशियर में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे के शहीद सैनिकों को याद किया गया। उनकी याद में 14,931 फीट पर स्पीति के कुजूम दर्रा पर डोगरा रेजीमेंट के बनाए शहीद स्मारक का शुक्रवार को उत्तर भारत क्षेत्र के लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ 136 आई इन्फेंट्री ब्रिगेड ग्रुप कमांडर रविद्र पाल सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने शहीदों को नमन किया और उन्हें पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी। मुख्यतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने बताया कि 7 फरवरी, 1968 को भारतीय वायु सेना का विमान कुजूम दर्रा के ढाका ग्लेशियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अभी तक 9 शव मिले हैं। ये शव सैन्य अभियान दल ने बर्फ से ढके पहाड़ों से बरामद किए थे। इस दौरान महिला मंडल चिचोम महिला मंडल ने मुख्यातिथि का पारंपरिक तरीके स्वागत किया।

कुजूम दर्रा क पास ह शहीद स्मारक का उद्वघाटन करते लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें