रोहड़ू। शिवालिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सरस्वतीनगर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। तीन चरणों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर क्षितिज तांटा को मिस्टर फेयरवेल और सुहानी धौटा का मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित गया। आदित्य कुमार और अंशिका गुप्ता प्रतियोगिता के रनरअप रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन यशोधर तांटा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके परिश्रम व अनुशासन की सराहना की।