फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कृतिका बनीं ठियोग-कुमारसैन कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष

विज्ञापन
ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चुनीं कृतिका।
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष की कमान कृतिका नेगी को सौंपी गई है। नियुक्ति पर कृतिका नेगी ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। कृतिका नेगी ने ठियोग कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा स्तर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें