हमीरपुर में एचपीटीयू वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एमजीजीईसी कोटला ज्यूरी के छात्र मुख्य अतिथि
टेबल टेनिस और बैडमिंटन में विजेता, खो-खो में छात्र-छात्रा वर्ग रहे उपविजेता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला (ज्यूरी) के विद्यार्थियों ने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, बॉक्स क्रिकेट, पिकलबॉल और कैरम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टेबल टेनिस के छात्रा वर्ग में पल्लवी ने एकल और पल्लवी-आयुषी की जोड़ी ने युगल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में सुमित एकल और सुमित-समर्थ की जोड़ी युगल स्पर्धा में उपविजेता रही। बैडमिंटन के छात्रा वर्ग में सिमरन ने एकल और सिमरन-दीक्षा की जोड़ी ने युगल स्पर्धा में विजेता का खिताब जीता। खो-खो के छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में कॉलेज की टीमें उपविजेता रहीं। बॉक्स क्रिकेट में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पिकलबॉल की महिला युगल स्पर्धा में सिमरन और पल्लवी तथा कैरम की पुरुष युगल स्पर्धा में हर्षित और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अमितेश शर्मा ने विद्यार्थियों और खेल समन्वयक अंकित शर्मा को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।