फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खतरे की जद में कोटखाई बस अड्डा, तीन साल से नहीं लगा डंगा

विज्ञापन
खतरे की जद में कोटखाई बस अड्डा, तीन वर्षों से नहीं लगा डंगा। संवाद
विज्ञापन
राहगीरों को भी खतरा, गिरने हो सकता है हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कोटखाई (रोहड़ू)। डंगा ढह जाने के कारण कोटखाई का नया बस अड्डा खतरे की जद में आ गया है। इसके बावजूद डंगा नहीं लगाया जा रहा है। इस बारे में कई बार सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया गया, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी डंगा नहीं लगाया गया। डंगा ढह जाने के कारण सड़क का हिस्सा भी टूटा है, जिससे यहां से कोई हादसा हो सकता है। जब तक यहां पर डंगे का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक लोगों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाकर लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती थी, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। यहां से चलने वाले वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में पैदल चल रहे लोग कभी भी यहां से गिर सकते हैं, जिससे लोगों की जान तक जा सकती है। कोटखाई के संदीप गांगटा, सुभाष चौहान, संजीव और तिलक राज ने कहा कि दो साल पहले बरसात के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे आज दिन तक दुरुस्त नहीं किया गया। इस स्थान पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें