फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईएससी और आईसीएसई परीक्षा में छाए कोटगढ़ के होनहार

विज्ञापन
गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ के इदान श्याम। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ का आईएससी और आईसीएसई परीक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में स्कूल के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रोहिणी मिन्हास ने बताया कि स्कूल के 12वीं कक्षा में इदान श्याम ने वाणिज्य संकाय में 83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 10वीं कक्षा में आराध्या ग्रैक ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर बाजी मारी। मन्नत ठाकुर ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और दीवा भलैक ने 86.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय के 11 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल की प्रधानाचार्य रोहिणी मिन्हास ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को उनके परिश्रम, प्रयासों के लिए बधाई दी है। व्यावसायिक गतिविधि

गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ के इदान श्याम। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ के इदान श्याम। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ के इदान श्याम। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें