अधिवक्ता डीडी कश्यप को कोली कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य बनने पर कोली समाज खंड रामपुर ने कि
बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की बैठक अध्यक्ष मदन सिंह कश्यप की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग गृह में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से कोली कल्याण बोर्ड का गठन करने और बोर्ड में अधिवक्ता डीडी कश्यप व यशपाल को बतौर गैर सरकारी सदस्य बनाने पर सरकार का आभार जताया। मदन सिंह ने कहा कि कोली कल्याण बोर्ड में नामित सदस्यों का कोली समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में कोली समाज खंड इकाई की ओर से पंचायत स्तर पर उपखंड बनाने का फैसला लिया गया। नवंबर से उपमंडल रामपुर की देवठी और तकलेच पंचायत से इसका शुभारंभ होगा। बैठक में कोली समाज खंड इकाई को वित्तीय तौर पर मजबूत करने पर मंथन किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य अधिवक्ता डीडी कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मंगत राम, महासचिव अविनाश जिश्टू, उपाध्यक्ष महिला विंग कौशल्या जोशी, संगठन सचिव चुनी लाल, मोहनलाल, कर्मचंद, काहन चंद, सवीर दास, उत्तम राम, मोहन भाटिया, कर्मदास, प्रेम लता, लायक राम, ज्वाला दास और हरदयाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।