फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोली समाज व अनुसूचित जाति संगठन सभा 21 को करेगी आम सभा

विज्ञापन
कोली समाज  चौपाल  की कार्यकारिणी की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। कोली समाज यूनिट चौपाल की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष हरि सिंह रांटा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नेरवा में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि संगठित सभी कोली समाज व अनुसूचित जाति संगठन सभा 21 फरवरी को विश्राम गृह चौपाल में एक आम सभा का आयोजन करेगी। साथ ही सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहिब आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान संगठित समाज के सभी वर्गों से संबंधित अनुसूचित जाति के कर्मचारियों और समाज के सभी सदस्यों, जनता के सहयोग से पंचायत स्तर के सभी सदस्यों को गठित करने की रणनीति तैयार करने के लिए विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। रांटा ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा नेरवा, चौपाल, कुपवी की कार्यकारिणी व कोली समाज और अनुसूचित जाति फेडरेशन खंड चौपाल, नेरवा, कुपवी सभी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य आम सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें