फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डगसारी में रसोईघर में भड़की आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की लझेरी पंचायत के डगसारी गांव में रसोईघर में आग लगने का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया। अन्यथा मकान भी आग की चपेट में सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात डगसारी में बेली राम पुत्र अनूप राम के रसोईघर में किसी कारणवश आग लग गई। अग्निकांड में रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान घर पर कोई नहीं था। लझेरी पंचायत के प्रधान जीतराम ने बताया कि इस घटना में रसोईघर में रखे बर्तन सहित अन्य सामान जल गया है।
आग की सूचना रसोईघर से निकलने वाले धुएं से चली। इसके बाद ग्रामीणों ने बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर ही में काबू पा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें