फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान सभा ने नित्थर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा ने मंगलवार को नित्थर में रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने नायब तहसीलदार के पद को भरने, नित्थर अस्पताल में चिकित्सक का पद, स्कूल में अध्यापक और अन्य सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने की मांग उठाई। प्रदर्शन को किसान सभा के लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रेखा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नव उदारवादी नीतियों के चलते शीर्ष एक प्रतिशत की आय हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हुई, जबकि निचले 50 प्रतिशत की आय हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रिक्त पदों को जल्द भरे। इस प्रदर्शन में रंजीत, लीला देवी, मोहर सिंह, निहाल चंद, सुदर्शन, पदम, सतीश, जन्मेश, वेद कुमार, राजेश, जोगिंदर देवी, ममता, पिंकी, रोमिला, निशा, इंदिरा, दीपा और आशा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें