फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर की किरण बाला नेगी बनीं सहायक जिला न्यायवादी

विज्ञापन
किन्नौर के तेलंगी गांव की किरण बाला नेगी बनीं सहायक जिला न्यायवादी।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के तेलंगी गांव की किरण बाला नेगी ने सहायक जिला न्यायवादी बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में किरण का चयन अनुसूचित जनजाति श्रेणी की सीट पर हुआ है। उनकी सफलता से तेलंगी गांव और जिले में खुशी का माहौल है। किरण बाला नेगी ने कहा कि यह मुकाम उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुओं के आशीर्वाद व सही मार्गदर्शन से हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और निरंतर कठिन मेहनत को दिया। किरण की यह कामयाबी जिले के अन्य युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें