फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू

विज्ञापन
किन्नौर जिले के रूर्बन मिशन के तहत मिली राशि पर भाजपा नेता सूरत नेगी ने जताया केंद्र सरकार का आ
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 520 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के तीन स्कूलों में मंगलवार को दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस के खंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कल्पा, निचार और पूह शिक्षा खंडों में निर्धारित स्कूलों में किया गया है। निचार खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावानगर, कल्पा खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तंगलिंग और पूह खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिब्बा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तीनों खंडों में 520 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी, गणितीय ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर, वैज्ञानिक मॉडल, प्रोजेक्ट और सर्वेक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। किन्नौर उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कुलदीप सिंह डोगरा ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा होगी। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह भंडारी और उनकी टीम के समन्वय से तीनों खंडों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों, अध्यापकों और आयोजको की सराहना की।

किन्नौर जिले के रूर्बन मिशन के तहत मिली राशि पर भाजपा नेता सूरत नेगी ने जताया केंद्र सरकार का आ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें