पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, नशे के दुष्प्रभाव और सामाजिक दायित्व पर किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में किशो कानून, किशो अधिकार अभियान के तहत जिंदल विद्या मंदिर स्कूल शोलतु के विद्यार्थियों ने टापरी थाना का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को थाना टापरी की कार्यप्रणाली जानी। इस दौरान पुलिस पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कानून व्यवस्था, नशे के दुष्प्रभाव और सामाजिक दायित्व पर जागरूक किया। साथ ही ऑनलाइन हेल्पलाइन पोर्टलों और सहायता तंत्र के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक हों और समाज में जागरूकता फैलाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि किशो कानून, किशो अभियान के तहत जिले लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। उन्होंने जिले के सभी लोगों से आह्वान किया है कि कानून का सम्मान करें और अपने नैतिक दायित्वों का सही तरीके से पालन करें।
विद्या मंदिर स्कूल शोलतु के विद्यार्थियों ने जानी कानून की कार्यप्रणाली। स्रोत : विभाग