फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा संसद में प्रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संसद में प्रिया और नैंसी अव्वल
विज्ञापन

शिमला और किन्नौर जिले की प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर और शिमला के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद जिला शिमला के 10 और किन्नौर के 11 प्रतिभागियों ने दिए विषय पर अपने-अपने विचार रखे। निर्वाचक दल में किन्नौर से राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शांता नेगी और जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट रहे जबकि शिमला से डॉ. उर्मिल वर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा और डॉ. जितेंद्र कुमार निर्वाचक मंडल की भूमिका निभाई। जिला शिमला में प्रथम स्थान प्रिया और द्वितीय स्थान आस्था शर्मा ने प्राप्त किया जबकि किन्नौर से प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की नैंसी नेगी और द्वितीय स्थान रवीना दीक्षित ने हासिल किया है। अतुल शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दो लाख रुपए और द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1.50 लाख रुपए, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें