फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। द्वितीय वाहिनी तिब्बत सीमा पुलिस ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत सांगला गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें देवी स्पोर्ट्स क्लब सांगला विजेता बना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपसेनानी विनय कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सांगला पंचायत के दो क्लबों ने भाग लिया।
विज्ञापन


क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 8 ओवरों में 88 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते उतरी देवी स्पोर्ट्स क्लब ने 6 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से जीत दर्ज करके ट्राॅफी अपने नाम की। इस दौरान आईटीबीपी की ओर से दोनों क्लबों को ट्रेक सूट और खेल सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा सांगला पंचायत को 12 सोलर स्ट्रीट लाइटें भी वितरित की गई। कार्यक्रम में उप सेनानी विनय कुमार ने स्थानीय लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति रूचि पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सांगला पंचायत की प्रधान देवी सांकी और उपप्रधान लोकेश कुमार सहित अन्य लोगमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें