फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव में पहाड़ी कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
किन्नौर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का मंनोरंजन करते विक्की चौहान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विक्की चौहान, अनुज शर्मा और ठाकुर दास राठी ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर लोगों को खूब नचाया। इसके अलावा प्रदेश भर के अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इसमें रिया, श्रेया, नरेंद्र रंजन, रमेश कटोच, राज शर्मा, भविंद्र सिंह, महेंद्र, रजत जिंटा, श्वेता राणा, शांति हेटा, डैनी चौहान, प्रदीप शर्मा और वंदना कला मंच ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर के कलाकार केदार नेगी ने जिले की प्रसिद्ध संस्कृति पर आधारित गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
संध्या में अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर सदस्य सचिव एवं सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें