फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव : 25 को उपायुक्त कार्यालय में होंगे प्लॉट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सजेगा महोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाईक ने की। बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। एसडीएम अमित कल्थाईक ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे प्लॉट आवंटन के लिए व्यापारी और कारोबारी उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसी दिन झूला आवंटन और तंबोला के प्लॉट की भी नीलामी की जाएगी। बैठक में विभिन्न राज्य से महोत्सव में आ रहे सांस्कृतिक दलों, किन्नौर के लोक नृत्य दलों, प्लॉट आवंटन और महिला स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल आवंटन करने पर चर्चा की गई। एसडीएम नेबताया कि जिला प्रशासन राष्ट्र स्तरीय जनजातीय उत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन प्रयत्नशील है। बैठक में परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष मान चंद नेगी, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, नायब तहसीलदार रविंद्र ठाकुर समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें