फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने विकास कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर जनजातीय विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ( किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सम्मेलन कक्ष में जिला जनजातीय विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में शुरू किए विकासात्मक कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, पशुपालन, शिक्षा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से लंबित पड़े विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त किन्नौर विजय कुमार ने जिला में चल रहे विकासात्मक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें