फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावानगर में निकाली रैली

विज्ञापन
भावानगर में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता पहलगाम आंतकी हमले को लेकर रैली निकालते हुए। संवाद - फोटो : मृतक किसान प्रेमवीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे, अवैध रूप से देश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किन्नौर भाजपा ने सोमवार को भावानगर में आक्रोश रैली निकाली। भावनगर स्थित बिजली बोर्ड के परिधि गृह से स्थानीय बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक निकाली इस रैली में जिला भाजपा के पांचों मंडलों के अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उसके बाद एसडीएम नारायण चौहान के जरिये राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने कई निर्दोष लोगों की हत्या की। इससे पूरे देश में आक्रोश है। पहलगाम की इस घटना के बाद भारत सरकार ने वैध या अवैध रूप से रह रहे सभी पाकिस्तानियों को तय समय के भीतर भारत छोड़ने का कहा है। देश की सभी राज्यों सरकारों ने वैध या अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को पाकिस्तान वापस भेजा, लेकिन हिमाचल सरकार ने इस विषय पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसके चलते भाजपा ने प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने भी पहलगाम में हुई आतंकी हमले की निंदा की। इस रैली में पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दौलत राम नेगी, किन्नौर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें