फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल बाढ़ पर किन्नौर आप ने दुख जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) जिला किन्नौर ने नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ पर दुख जताया है। पार्टी ने भारत सरकार से राहत और बचाव कार्यों में सहयोग की अपील की। अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने बताया कि रसुवा के तिमुरे और स्याब्रुबेसी सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से तबाही हुई है। कई लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लापता हैं, जिनमें भारतीय नागरिक और कैलाश-मानसरोवर यात्री भी शामिल हैं। नेगी ने नेपाल की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार से नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग का आग्रह किया। साथ ही, प्रभावित भारतीय नागरिकों और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें