रोहड़ू। गवास गांव में शांतड़ी धार्मिक अनुष्ठान की मुख्य रस्में संपन्न होने के बाद वीरवार को खूंदों की विदाई का कार्यक्रम होगा। मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह रस्म निभाई जाएगी। विदाई के अवसर पर देवताओं के सम्मान में ढोल-नगाड़ों के साथ सांस्कृतिक नृत्य और धार्मिक आयोजन होंगे। गांववासियों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हजारों श्रद्धालुओं के इस कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। अनुष्ठान के समापन के साथ विदाई रस्म शांतड़ी महापर्व का अंतिम चरण मानी जाती है।