फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खोलीघाट को मिली लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन की सौगात

विज्ञापन
खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन कार्यालय का​ रिब्बन काट कर शुभारंभ करते एसई पा
विज्ञापन
एसई पासंग नेगी ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, एक माह पूर्व ननखड़ी में खुला था विभाग का डिवीजन
विज्ञापन


अब तहसील की 18 पंचायतों की सड़कों का होगा बेहतर रख-रखाव

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। दशकों के इंतजार के बाद सोमवार को खोलीघाट में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन खुल गया। अब ननखड़ी क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधरने की उम्मीद पूरी हुई है। एक माह पूर्व ननखड़ी तहसील के लोगों को लोक निर्माण विभाग के डिवीजन का तोहफा मिला था। लोक निर्माण विभाग के एसई पासंग नेगी ने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में एसडीओ की भी तैनाती हो गई है। बीते डेढ़ दशक से ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों के लोग सड़कों की खस्ताहालत और मरम्मत को लेकर ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खोलने की मांग कर रहे थे। खोलीघाट में विभाग का सब डिवीजन खोलने की मांग उठाई जा रही थी। पूर्व में रही भाजपा सरकार ने भी ननखड़ी में डिवीजन और खोलीघाट में सब डिवीजन खोलने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने पूर्व में की गई अधिसूचना को रद्द कर दिया। लोगों की मांग को देखते हुए वर्तमान सरकार ने एक माह पूर्व ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खोलने और खोलीघाट में सब डिवीजन खोलने की अधिसूचना जारी की। अब डिवीजन ननखड़ी से जहां तहसील की 18 पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे, वहीं खोलीघाट में सब डिवीजन खुलने से क्षेत्र की आठ पंचायतों को लाभ पहुंचेगा। सोमवार को खोलीघाट में नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ और अंकुश जम्याल की बतौर सहायक अभियंता तैनाती हुई। वर्तमान में ननखड़ी डिवीजन के एक्सईएन का चार्ज भी जम्याल संभालेंगे। लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यालय खुलने से क्षेत्र की महत्वपूर्ण टिक्कर खमाडी, रामपुर और दर्जनों ग्रामीण सड़कों में आवश्यक सुधार होगा। हालांकि, अभी ननखड़ी और रामपुर विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की छंटनी होना बाकी है। लोक निर्माण विभाग रामपुर अधिक्षण अभियंता पासंग नेगी ने क्षेत्र के लोगों को विभाग का सब डिवीजन खुलने पर बधाई दी। जिला परिषद सदस्य हुकम चंद, कांग्रेस जोन अध्यक्ष खोलीघाट कुलदीप ठाकुर, खुन्नी पनोली पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता, लक्की ठाकुर, गुलशन कुमार, रोशन लाल, गुरदयाल सिंह ने ननखड़ी में डिवीजन और खोलीघाट में सब डिवीजन खुलने पर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री का आभार जताया है। इस मौके पर एसडीओ ननखड़ी राहुल झंझिया, जेई विशाल कौंग, जेई तारा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें