रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। विद्यालय की टीम 18 वर्षों से खो-खो प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और जीत का सिलसिला कायम रखा है। छात्राओं की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रधानाचार्य कमला नंद ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने डीईपी संतोष चौहान और पीईटी बलदेव नेगी को शुभकामनाएं दीं।