रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत परियोजना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से मासिक धर्म पर विशेषज्ञ वार्ता सत्र का आयोजन किया। छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सामुदायिक आशा कार्यकर्ता कीमा देवी ने स्कूली छात्राओं को निजी स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान 92 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएसए विकास मारवाह ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राएं अपने स्वास्थ्य और एवं निजी स्वच्छता का ध्यान रखने में सक्षम होंगी।