आनी के खनाग स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस का सात दिवसीय शिविर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। शिविर में अधिवक्ता सुनील बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता राज कमल और अधिवक्ता संजय वरामटा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रवल ठाकुर ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने विद्यालय की एनएसएस हाफ यूनिट के स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत करवाते हुए राष्ट्र के प्रति सेवा भावना से अवगत करवाया। शिविर के दौरान गोद लिए गांव रशांडी और स्कूल के आसपास के क्षेत्र को सफाई कर साफ-सुथरा बनाया जाएगा। सात दिनों तक विभिन्न स्रोत व्यक्ति स्वयंसेवियों को जानकारी देंगे। अंत में उपप्रधानाचार्य मदन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर पर प्रकाश डाला।