ढली थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पहले से दो मुकदमे हैं दर्ज
रोहड़ू। पुलिस ने रविवार को चिट्टा तस्करी में शामिल एक युवक को पकड़ा है। पुलिस की विशेष टीम को चिट्टा तस्कर की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने खड़ापत्थर में युवक को 4.61 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा। युवक की पहचान हन्नी दत्ता निवासी कलगांव तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है। आरोपी हन्नी दत्ता एक आदतन नशा तस्कर है। इसके खिलाफ जिला शिमला के ढली थाना में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो मुकदमे दर्ज हैं। अब जुब्बल पुलिस थाने में हन्नी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि उपमंडल रोहड़ू में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि नशे को समाज से खत्म करने के लिए अपने आस पास हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस से सांझा करे।