फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खड़ाहण में ग्रामीणों को बताए डिजिटल बैंकिंग के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा खड़ाहण ने शाखा परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में बैंक के लिपिक सुरेश मेहता ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। वहीं, उन्होंने ग्राहकों से अपने आधार कार्ड और पैन नंबर लिंक करवाने के लिए आग्रह किया। साथ ही उन्होंने लोगों से डिजिटल बैंकिंग से जुड़े रहने और लेनदेन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर बैंक से अपनी समस्या का निपटारा करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर शाखा के अधिकारी अंकित वर्मा और देवेंद्र मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें