ठियोग (रामपुर बुशहर)। नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलवी की छात्रा आशिमा ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सरकार की ओर से दी जाती है। छात्रा आशिमा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशिमा को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आशिमा की इस उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय स्टाफ ने आशिमा और अभिभावकों को बधाई दी।