रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दोफदा में भाजपा नेता कौल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 140वें संस्करण को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसमें साझा किए गए विचारों एवं प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की। भाजपा नेता कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हमेशा उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ लोगों को राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।