किन्नौर जिले में कोठी पंचायत के अंतर्गत कश्मीर गांव में मेले के दौरान ग्रामीण नाटी में झूमते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कोठी पंचायत के अंतर्गत कश्मीर गांव में ऐतिहासिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले के पहले दिन मां देवी चंडिका की पालकी को उनके मुख्य मंदिर कोठी गांव से कल्पा मंदिर के लिए लाया गया।
इस दौरान कश्मीर गांव के नजदीक मंदिर में ढोल नगाड़ों और वाद्य यंत्रों की धुनो पर स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा पहनकर मां देवी चंडिका का स्वागत किया। इसके बाद माता की पूजा अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ हुआ।
पूरा दिन भर कश्मीर गांव में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग लोकगीतों की धुनों पर नाचते रहे। शाम 5:00 बजे कश्मीर के लोगों ने माता चंडिका को उनके मुख्य मंदिर कोठी गांव पहुंचाया। कारदार गोपाल सिंह नेगी और भंडारी राजपथ सिंह ने बताया कि हर साल कश्मीर मेला मनाया जाता है।