फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कर्मचंद ठाकुर बने खेगसू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
खेगसू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
खेगसू मंडी के विकास कार्यों और आढ़तियों की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी की प्रसिद्ध खेगसू सब्जी मंडी में बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक पूर्व अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कृष्ण ठाकुर ने अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा होने पर अपना त्याग पत्र सदस्यों के समक्ष रखा और नई कार्यकारिणी पर चर्चा की। बैठक में मौजूद सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से खेगसू के आढ़ती कर्मचंद को अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा, जबकि उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान और नागू शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अलावा सुरेश ठाकुर को चेयरमैन, मुख्य सलाहकार संजय शर्मा, राजू कंवर, महेंद्र ठाकुर और राकेश वर्मा को बनाया गया। रविंद्र जिष्टु को कोषाध्यक्ष चुना गया और अन्य सभी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य चुने गए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्म चंद शर्मा ने सभी आढ़तियों का आभार जताया और कहा कि उनपर आढ़तियों ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एसोसिएशन की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें मंडी में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के बाद संबंधित विभागों को प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लूहरी से खेगसू तक की सड़क की हालत को सुधारने के बारे में लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है, वहीं जल शक्ति विभाग से स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की मांग भी की है। एपीएमसी से मंडी में शौचालय निर्माण की मांग रखी गई है। इसके अलावा ट्रक यूनियन के साथ बैठककर उचित किराये भाड़े की बात रखी जाएगी। बाहरी ट्रक या ट्राले वालों के साथ आपसी समन्वय रखेंगे, जिससे किसी को सेब सीजन के दौरान परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें