फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोमांचक मुकाबले में करेरी ने मराला को एक रन से हराया

विज्ञापन
दरकाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करती मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
. दरकाली में किक्रेट प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमें भाग ले रही
विज्ञापन

. विजेता टीम को मिलेगी 88,888 रुपये नकद इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत में सोमवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। ग्रीन पार्क सटू मैदान में पहला मैच रोमांचक रहा। दर्शकों ने मैच का खूद आनंद लुत्फ उठाया। पहला मैच एनसीसी करेरी और मराला स्टार के बीच हुआ। करेरी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 71 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मराला स्टार की टीम ने 70 रन बनाए। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। करेरी ने एक रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरा मुकाबला एमसीसी मुनिश और पावर हाउस नोगली के बीच हुआ। नोेगली ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर दो विकेट खोकर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुनिश की टीम ने जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश पाया। युवक मंडल दरकाली के अध्यक्ष सुनील बदरेल ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 88,888 रुपये नकद इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 44,444 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर 15/20 घाटी की कूट पंचायत की नवनियुक्त निर्वाचित प्रधान सुषमा बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। वहीं, मनोज बदरेल, टेक सिंह और मीना लाल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सुषमा ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। वहीं, खेलों से अनुशासन की सीख मिलती है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें