रोहड़ू। नवयुवक मंडल थाना की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करासा और पुजारली-4 टीम के बीच खेला गया। इसमें करासा ने पुजारली-4 को 2-0 के अंतर से पराजित किया।